मुरादाबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी भी की।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सुधीर पाठक ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के साथ अमेरिकी प्रशासन ने क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया है। इसलिए कांग्रेस ने डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंका है। इस दौरान केंद्र सरकार पर अमेरिकी दुस्साहस पर आंखें मूंदे रखने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की भी आलोचना की।
शुक्रवार को रात करीब 8 बजे जिला कांग्रेस के पदाधिकारी अम्बेडकर पार्क में इकट्ठा हुए। यहां अमेरिकी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रंप का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने प्रवासी भारतीयों की वतन वापसी के समय उन्हें हथकड़ियां लगाकर भेजा गया। खुर्शीद ने कहा कि अमेरिका के आचरण पर प्रधानमंत्री का मौन भारतीयता का अपमान है। असलम खुर्शीद ने कहा, छोटे-छोटे देशों ने भी अपने प्रवासियों की सम्मानजनक वापसी की व्यवस्था की है। लेकिन भारत सरकार ने अमेरिकी प्रशासन से किसी तरह का विरोध दर्ज नहीं कराया।
![](https://drishyamindia.com/wp-content/uploads/2025/02/comp-43_1738949393-XqShNJ-300x225.gif)