मेरठ में शारदा रोड पर ईरा मॉल के सामने जगदीश मंडप के बाहर बनी 168 साल पुरानी मस्जिद को हटा दिया गया है। देर रात पुलिस, प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। सभी की मौजूदगी में मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया। यह मस्जिद रैपिड,मैट्रो के कॉरिडोर के बीच में आ रही थी। इसके कारण एनसीआरटीसी काम नहीं कर पा रही थी। इसके चलते आपसी सहमति के बाद यह फैसला लिया गया। दिन में मुस्लिम पक्ष के लोग मस्जिद तोड़ते रहे। रात डेढ़ बजे के बाद मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया। उस वक्त एनसीआरटीसी और पीडब्लूडी के अफसर भी पहुंचे। मस्जिद की मिट्टी चारों तरफ न जाए इसलिए ग्रीन पर्दे लगाए गए।
गुरुवार को काटा था बिजली कनेक्शन पुलिस, प्रशासन और मस्जिद के इमामों से बातचीत के बाद गुरुवार को मस्जिद का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। मस्जिद गिराने की बात पर सहमति बन गई थी। इसके बाद शुक्रवार को दिनभर मस्जिद का सामान निकाला गया। साथ ही मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद पर खुद ही हथौड़ा चलाकर गिराने का काम शुरू कर दिया। देर रात इस पर बुलडोजर चलाकर मस्जिद को गिरा दिया गया।
एनसीआरटीसी के अफसर लगातार कर रहे थे मांग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) अधिकारी लगातार मस्जिद हटाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार रात एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्जिद के इमाम को बुलाकर मस्जिद को सहमति से हटाने के लिए कहा। मस्जिद के जिम्मेदारों को भी बुलाकर समझाया गया। देर रात तक प्रशासन और मुस्लिम पक्ष की चली मीटिंग
एडीएम सिटी व एसपी सिटी एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ मस्जिद के सामने गुरुवार को पहुंचे। उन्होंने इमाम व जिम्मेदारों को बुलाया और मस्जिद हटाने को लेकर उनसे बात की। देर तक अधिकारियों ने मस्जिद के जिम्मेदार व आसपास के लोगों से बातचीत कर समझाया। कहा, रैपिड निर्माण में मस्जिद को हटाया जाना जरूरी है।
