Drishyamindia

मौत के बाद शाकिर अली के घर पहुंचे कांग्रेस नेता:अजय राय बोले- सरकारी कार्रवाई से हुआ निधन, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कुशीनगर की मदनी मस्जिद विवाद में एक नया मोड़ आया है। मस्जिद के प्रमुख पक्षकार शाकिर अली खान का 20 फरवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। 9 फरवरी को प्रशासन ने मदनी मस्जिद पर बड़ी कार्रवाई की। 13 थानों की 120 से अधिक पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एसडीएम और सीओ कसया के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। प्रशासन के अनुसार, मस्जिद का दक्षिणी हिस्सा नक्शे से 14 फीट अधिक बना था। इसमें 11 अवैध पिलर थे। सात जेसीबी, एक पोकलैंड और एक हैमर मशीन से आठ घंटे में इन पिलरों को हटाया गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि कार्रवाई के बाद से शाकिर खान अस्वस्थ हो गए थे। उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने बताया कि मस्जिद पर हुई कार्रवाई के बाद से वे गहरे सदमे में थे। सरकार के इशारे पर मस्जिद को गिराया गया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतक के पिता हाजी हामिद अली से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी दस्तावेज होने के बावजूद सरकार के इशारे पर मस्जिद को गिराया गया। उन्होंने कहा कि शाकिर अली को प्रताड़ित किया गया। जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई। राय ने यह भी कहा कि जहां भी अन्याय होगा, वहां राहुल गांधी के सिपाही खड़े रहेंगे। मदनी मस्जिद पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की कुशीनगर के मदनी मस्जिद विवाद में एक नया मोड़ आया है। मस्जिद के प्रमुख पक्षकार शाकिर अली खान का 20 फरवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दूसरी बार मुलाकात कर परिवार को सांत्वना दी। सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए मदनी मस्जिद के पक्षकार मृतक शाकिर अली की मौत का जिम्मेदार बताया। गौरतलब है कि 9 फरवरी को मदनी मस्जिद पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की थी। 13 थानों की 120 से अधिक पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह अभियान चला। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था एसडीएम और सीओ कसया के नेतृत्व में 9 मशीनों से मस्जिद का अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन के अनुसार मस्जिद का दक्षिणी हिस्सा नक्शे से 14 फीट अधिक बना था। इसमें 11 पिलर अवैध थे। सात जेसीबी, एक पोकलैंड और एक हैमर मशीन से आठ घंटे में इन पिलरों को तोड़ा गया। शाकिर खान मस्जिद विवाद में प्रमुख पक्षकारों में से एक थे। इस मामले में वो सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। मदनी मस्जिद के मुख्य पक्षकार शाकिर खान के परिजनों ने बताया कि कार्रवाई के बाद ही वह अस्वस्थ हो गए। 20 फरवरी को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मस्जिद के पक्षकार शाकिर अली की हुई दुखद मृत्यु परिवार का कहना है कि मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद से वे गहरे सदमे में थे। अजय राय ने हाटा नगर स्थित मदनी मस्जिद के मृतक पक्षकार के पिता हाजी हामिद अली से भी मुलाकात की। जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पिछली बार जब मैं आया था तो मदनी मस्जिद के ऊपर सरकार के इशारे पर सभी दस्तावेज होने पर भी इसे गिराया गया। केवल एक भय का माहौल बनाने के लिए मस्जिद पर कार्रवाई की गई। अजय राय ने बताया कि मस्जिद के पक्षकार शाकिर अली की दुखद मृत्यु के बाद मैं परिवार से मिलने आया हूं। सबसे आसान है हिन्दू-मुस्लिम का बंटवारा करना परिजनों से पता चला कि इनको बहुत प्रताड़ित किया गया। जिसके कारण इनकी मौत हो गयी। जहां भी अन्याय अत्याचार होगा, वहां राहुल गांधी के सिपाही खड़े रहेंगे। सरकार कुछ नहीं कर पा रही। रोजगार दे नहीं पा रही। महंगाई और किसानों की कोई बात नहीं है। इन सभी मुद्दों से लोगों को भटकाने के लिए सबसे आसान है हिन्दू मुस्लिम का बंटवारा करना। मस्जिद तोड़ना व मुसलमानों पर कार्रवाई करना। जिस पर योगी सरकार काम कर रही लेकिन कांग्रेस इनको इस तरह के मनसूबे में कामयाब नहीं होने देगी। मस्जिद के पक्षकार शाकिर की मौत के मामले में सीधे तौर पर जिम्मेदार सरकार है क्योंकि उन्हीं के इशारे पर यह पूरी कार्रवाई हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े