Drishyamindia

यमुना की सफाई के लिए उतरे निरंकारी भक्त:मथुरा में 300 से ज्यादा लोगों ने 3 घंटे तक की घाटों की सफाई, कचरा हटाया

मथुरा में अमृत योजना के तहत निरंकारी भक्तों ने यमुना नदी के घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। सतगुरु माता सुदीक्षा की प्रेरणा से देश भर में करीब 1600 जल तटीय स्थलों पर यह अभियान एक साथ चलाया गया। मीडिया सहायक प्रभारी किशोर स्वर्ण इसरानी ने बताया कि ‘आओ सवारें यमुना किनारे’ थीम पर यह अभियान शुरू किया गया। 300 से अधिक निरंकारी भक्तों ने विश्राम घाट से लेकर राजघाट, प्रयाग घाट, दाऊजी घाट, सिंगार घाट, श्याम घाट और रामघाट तक सफाई की। भक्तों ने यमुना किनारे जमी काई, कीचड़ और प्लास्टिक कचरा साफ किया। मथुरा के नोडल इंचार्ज अरोड़ा के अनुसार, अमृत योजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण है। इस अभियान के जरिए जल निकायों की सफाई और स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। निरंकारी भक्तों ने टीमें बनाकर लगभग तीन घंटे तक सफाई अभियान चलाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े