रामपुर में लायंस क्लब रामपुर रॉयल द्वारा आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बारात का आगमन रंगोली मंडप से शुरू हुआ। बारात शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उत्सव पैलेस पहुंची। पैलेस के द्वार पर सभी दूल्हा-दुल्हनों का भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि जीवन में कन्यादान सबसे पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य विवाह नहीं है। इस विशेष आयोजन में एक परिवार से 11 नए परिवार जुड़े हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष लायंस क्लब रामपुर रॉयल ने 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया था। इस तरह क्लब लगातार दूसरे वर्ष भी सामाजिक सेवा में अग्रणी रहा।
