ठंडी हवा के असर से लखनऊ के तापमान में गिरावट हुई है। दो दिनों तक इसका असर बना रहेगा। सुबह से मौसम साफ होने के साथ तेज धूप निकली हुई है। देर रात लखनऊ का तापमान करीब 14 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। 25 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम मौसम विभाग ने दो दिनों के बाद तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। 25 फरवरी तक ठंडी हवाओं के असर से तापमान सामान्य के आस-पास बना रहेगा। पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने से मार्च की तरह लखनऊ में मौसम हो गया था। हालांकि, शुक्रवार को बूंदाबादी के बाद मौसम में बदलाव हुआ। इसके बाद से ठंडी हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिक वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि दो दिन तक मौसम सामान्य बना रहेगा। न्यूनतम तापमान गिरेगा। लखनऊ के तापमान में उतार-चढ़ाव आगे भी देखने को मिल सकता है। ठंडी हवा का असर फिलहाल बना रहेगा। इसके बाद मौसम धीरे- धीरे बदलेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। सामान्य से कम रहा न्यूनतम तापमान रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 84 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 35 फीसदी दर्ज की गई। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री रहा था। इसके पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के ऊपर रहा।
