लखीमपुर खीरी में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। जीआईसी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में 551 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंडप व्यवस्था का निरीक्षण किया। भोजन व्यवस्था विकास खंड वार करने के निर्देश दिए। उपहार वितरण काउंटरों की व्यवस्था भी देखी। सीडीओ ने कहा कि विवाह वेदी पर पुरोहित पूरे विधि-विधान से शादी संपन्न कराएंगे। जोड़ों के विवाह रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जाएगी। वर-वधु के परिजनों और जनप्रतिनिधियों के बैठने की उचित व्यवस्था होगी। कार्यक्रम में पार्किंग, चिकित्सा सुविधा और उपहार वितरण की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। इस सामूहिक विवाह में लखीमपुर, फूलबेहड़, ईसानगर, नकहा, धौरहरा और नगर पालिका लखीमपुर, खीरी, ओयल के जोड़े शामिल होंगे।
