Drishyamindia

लेदर कारोबारी ने पत्नी को कालीन पर बैठाकर आग लगाई:50 फीसदी झुलसी, अफेयर का विरोध कर रही थी; कानपुर की घटना

Advertisement

कानपुर के एक बड़े लेदर कारोबारी की पत्नी ने पति पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। उसने दहेज में कार और कैश की डिमांड पूरी नहीं होने पर जिंदा जलाने की कोशिश की। इसमें वह 50% से ज्यादा जल गई। उसका उर्सला में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। वारदात के करीब 15 दिन बाद पश्चिम बंगाल से आए मायके वालों ने जाजमऊ थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 14 फरवरी, 2020 को हुई थी शादी
शीबा तबस्सुम पश्चिम बंगाल के श्रीनाथ पोरेल लेन हावड़ा की रहने वाली है। उसकी शादी जाजमऊ केडीए कॉलोनी में रहने वाले लेदर कारोबारी आबिद रियाज से 14 फरवरी, 2020 को हुई थी। शीबा ने आरोप लगाया कि पति आबिद का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। इसका विरोध करने पर आए दिन मारपीट और मेंटल टॉर्चर करता है। साथ ही कारोबार के लिए दहेज में कैश और लग्जरी कार की डिमांड की। 19 जनवरी की रात लगाई थी आग
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का विरोध और दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर 19 जनवरी, 2025 की रात करीब ढाई बजे पति ने सिंथेटिक की कालीन में आग लगा दी और उसमें शीबा तबस्सुम को लपेट दिया। इस घटना में वह 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गई। ससुराल वालों ने धमकी दी कि पुलिस को मॉर्टिन क्वाइल से जलने की बात बताना, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे दोनों बच्चों को मार देंगे। शीबा ने ससुराल वालों के डर से पुलिस को दिया था झूठा बयान
डर के चलते उसने पुलिस और मजिस्ट्रेट को मॉर्टिन क्वाइल से जलने की बात बताई थी। शीबा ने बताया कि ससुराल वाले बच्चों को मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने बच्चे को बचाने की गुहार लगाई है। हालत गंभीर होने पर शुक्रवार को शीबा के परिजन डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह से मिले और पूरे मामले की सच्चाई बताई। उनसे कार्रवाई की मांग की। डीसीपी के आदेश पर लेदर कारोबारी आबिद रियाज पर दहेज उत्पीड़न, हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया। उसके साथ परिवार के अन्य लोग सास-ससुर को भी आरोपी बनाया गया है। डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया- आज शीबा तबस्सुम के घरवाले शिकायत लेकर आए थे। मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, की जाएगी। ————————- यह खबर भी पढ़िए… प्रेमानंद महाराज ने रात की पद यात्रा बंद की, भीड़ और स्वास्थ्य को वजह बताया; 2 दिन पहले महिलाओं ने किया था विरोध संत प्रेमानंद महाराज अब रात में अपने भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। उन्होंने रात 2 बजे की पद यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। मथुरा में स्थित केली कुंज आश्रम ने गुरुवार को बताया- महाराज जी के स्वास्थ और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े