ललितपुर में राष्ट्रीय रजक महासंघ ने संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 149वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शहर में जगह-जगह इस शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कल्याण सिंह सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत पदाधिकारियों द्वारा संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलू रजक ने की। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और राज्य महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि संत गाडगे जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा देनी चाहिए। उन्होंने गरीब और शोषित वर्ग के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल ने कहा कि संत गाडगे जी ने समाज की कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भेदभाव का मुखर विरोध किया। सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने संत गाडगे बाबा को समाज के प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति किए गए कार्यों को धरोहर के रूप में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन एड. रविकांत श्रीवास ने किया। राम गुलाम श्रीवास ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। जिलाध्यक्ष नीलू रजक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामविलास रजक, आप जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड., सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र दिवाकर, पप्पू प्रधान, देवेन्द्र रजक नयागांव प्रधान, पूर्व पार्षद मुकेश रजक, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक मौजूद रहे
