साढ़ के डिफेंस कॉरिडोर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक सवार दंपति को टक्कर मार कुचल दिया। हादसे में दंपति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनो को कानपुर रेफर कर दिया। बिधनू के मझावन गांव निवासी मुकेश और उनकी पत्नी आरती फतेहपुर से वापस लौट रहे थे। दोनों फतेहपुर के देवमई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। साढ़ डिफेंस कॉरिडोर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल दंपति को भीतरगांव सीएससी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 2