सीतापुर के गोंदलामऊ क्षेत्र स्थित सेमरी गांव में रविवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। बौद्ध विद्या मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने सम्राट अशोक स्तंभ का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मौर्या ने सम्राट अशोक के जीवन और उनके शौर्य पर विस्तार से चर्चा की। यह आयोजन सम्राट अशोक क्लब-भारत और जिला मौर्य कल्याण समिति की संयुक्त पहल का परिणाम था। समारोह में विशेष रूप से विष्णु मौर्य, परमात्मा मौर्य और हरिश्चंद्र मौर्य सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र मौर्य, अंकित मौर्य और नीरज मौर्य ने किया। सम्राट अशोक क्लब-भारत के राष्ट्रीय महासचिव हरिशचंद्र मौर्य की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
Post Views: 2