Drishyamindia

सुल्तानपुर में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला:कलेक्ट्रेट के सामने लगाए नारे- होश में आओ होश में आओ, मुर्दाबाद-मुर्दाबाद

Advertisement

सुल्तानपुर में गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हुए कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रियंका गांधी के खिलाफ भी नारे लगाए गए। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को पीछे ले जाने का काम कर रहे हैं और बार-बार देश की जनता को बरगला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी सदन को चलने नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण देश का विकास रुक रहा है। देखें 3 तस्वीरें… चंदन नारायण सिंह ने आगे कहा, “हम इस प्रदर्शन के जरिए यह दिखाना चाहते हैं कि कांग्रेस द्वारा सदन की कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश को जनता के सामने लाया जाए।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से वंचित करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन जब भाजपा सरकार आई, तब उन्हें यह सम्मान मिला। सिंह ने नेहरू और अंबेडकर के बीच के विवाद का जिक्र करते हुए कहा, “नेहरू ने बाबा साहब अंबेडकर को सदन के बाहर और अंदर बेइज्जत किया। उनका कहना था कि अंबेडकर हमारे मंत्रिमंडल में रहे न रहे, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।” भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का भी आरोप कांग्रेस पर लगाया और कहा कि अब तो वे अमित शाह का पुतला जलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अपना विरोध जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े