कानपुर में नगर निगम जल्द ही 25 चौराहों को खूबसूरत बनाने के साथ ही वहां ट्रैफिक मैनेजमेंट के बेहतर उपाय करेगा। इसको लेकर शहर के 25 चौराहों को डेवलप किया जाएगा। इसमें करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। लंबे समय बाद शहर के अंदर चौराहों को डेवलप करने की योजना तैयार की गई है। ट्रैफिक मैनेजमेंट पर फोकस
नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि शहर के अंदर चौराहों को विकसित करने के साथ ही सबसे ज्यादा फोकस ट्रैफिक मैनेजमेंट पर रखा गया है। अवैध अतिक्रमण से ग्रस्त चौराहों को इससे मुक्त किया जाएगा। वाहन न फंसे इसके लिए स्लिप रोड बनाई जाएगी। चौराहों पर जाम की समस्या होगी खत्म
कानपुर में सबसे अधिक जाम चौराहों पर लगता है। हालांकि पुलिस ने ज्यादातर चौराहों को बंद कर दिया है। लेकिन चौराहों के व्यवस्थित तरीके से डेवलपमेंट के बाद चौराहों पर ट्रैफिक को दोबारा खोला जा सकता है। चौराहों पर वाहन न फंसे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगर निगम ने करीब 25 चौराहों को डेवलप करने का प्रस्ताव तैयार किया है। चौराहों को डेवलप करने में इन कार्यों पर फोकस
-ग्रीनरी डेवलप की जाएगी।
-लाइटिंग के साथ फव्वारे लगाए जाएंगे।
-स्लिप रोड बनाई जाएगी।
-आई लैंड डेवलप किए जाएंगे। इन प्रमुख चौराहों पर होगा कार्य
विजय नगर चौराहा, शास्त्री चौक, फजलगंज चौराहा, घंटाघर चौराहा, शिवली चौराहा, बर्रा बाईपास चौराहा, सरसैया घाट चौराहा, रावतपुर तिराहा, मूलगंज चौराहा, रामादेवी चौराहा, हैलट तिराहा, सचान चौराहा समेत अन्य।
