मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है। यहां एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने प्रेम प्रसंग को आत्महत्या का कारण बताया है। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी देर शाम घर आई थी। उसने अपने कपड़े धोए और छत पर लेटने चली गई। कुछ देर बाद जब पिता ने देखा तो बेटी घर में लेटी हुई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पता नहीं कब वह छत से नीचे उतर आई। परिजनों का आरोप है कि किशोरी का उसके ताऊ के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Post Views: 2