Drishyamindia

5 हजार घूस लेते दरोगा गिरफ्तार:मिर्जापुर में एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा, अवैध खनन के मामले में मांगे थे रुपए

मिर्जापुर के जिगना थाने में तैनात उप निरीक्षक शकील अहमद को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक ने एक व्यक्ति को अवैध खनन के मामले में फंसाने की धमकी देकर 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। गोगांव के कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध खनन का मामला दर्ज किया था। इस मामले में एक नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एक ट्रैक्टर चालक को जेल भेजा गया था। गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह को उप निरीक्षक शकील अहमद ने धमकी दी कि उन्हें अज्ञात आरोपियों में शामिल कर दिया जाएगा। मामले से बचने के लिए उन्होंने 5 हजार रुपए की मांग की। परेशान होकर प्रमोद ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शनिवार की शाम को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। उप निरीक्षक ने थाने के पास स्थित अपने कमरे में प्रमोद से रिश्वत ली। टीम ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ही उनका हाथ धुलवाया गया। टीम उप निरीक्षक को वाराणसी ले गई है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दूसरों को फंसाने की धमकी देने वाला दरोगा खुद ही कानून के शिकंजे में फंस गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े