Drishyamindia

अप्रवासी भारतीयों का चौथा बैच भारत पहुंचा:पनामा से 12 लोग भेजे गए; इस बार मिलिट्री विमान से नहीं लाया गया

अमेरिका से अप्रवासी भारतीयों का चौथा बैच रविवार को भारत पहुंचा है। इन्हें अमेरिका से पनामा डिपोर्ट किया गया था। वहां से इन्हें सिविलियन प्लेन में भारत भेजा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 12 लोगों में से 4 पंजाब के रहने वाले हैं। 3 उत्तर प्रदेश और 3 हरियाणा के बताए जा रहे हैं। पंजाब के चारों लोगों को अमृतसर रवाना कर दिया गया है। अब तक चार बैच में 344 अप्रवासी भारतीय अमेरिका से वापस लौटे हैं। 5 फरवरी, 15 फरवरी और 16 फरवरी को अमेरिका ने मिलिट्री विमान से 332 लोगों को हथकड़ी- बेड़ियां पहनाकर भेजा था। अमेरिका ने कई देशों के 299 अप्रवासियों को डिपोर्ट करके पनामा भेजा था। यहां इन लोगों को एक होटल में हिरासत में रखा गया है। इन अप्रवासियों में भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, वियतनाम और ईरान के लोग शामिल थे।

​ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े