Drishyamindia

कश्मीर और उत्तराखंड में इस हफ्ते भारी बारिश:हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में यलो अलर्ट; अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 से 28 फरवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में 26 और 27 फरवरी को भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 1 मार्च तक बारिश हो सकती है। हालांकि अधिकांश राज्यों में इस हफ्ते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्यों के मौसम की 4 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर संभाग में रात का पारा लुढ़का, आखिरी हफ्ते में दिन गर्म, रातें सर्द रहेंगी​​​​​​​ मध्यप्रदेश में मौसम फिर बदल गया है। दिन में ठंडी हवा चल रही तो रातें सर्द हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात भोपाल-ग्वालियर संभाग में पारा 3 डिग्री तक लुढ़क गया। अगले दो दिन यानी, रविवार-सोमवार को 2 से 3 डिग्री तक पारा और लुढ़केगा। वहीं, आखिरी सप्ताह में दिन में गर्मी और रातें ठंडी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: फरवरी के आखिर में बारिश की संभावना, 4 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। दिन में भी कई शहरों में इन सर्द हवाओं का असर रहा और हल्की ठंडक रही, जिससे अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: उत्तर-पूर्व के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका; 23 फरवरी से फिर गर्मी बढ़ेगी बिहार में पिछले एक सप्ताह से धूप निकल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोग दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं। हालांकि, आज यानी शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: तापमान 1.9 डिग्री बढ़ा, आसमान रहेगा साफ; 24 फरवरी से फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस बारिश के बाद पंजाब का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। बीते 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.9°C की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राज्य में तापमान सामान्य से -1.6°C कम है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 25.1°C दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा। तापमान में आज भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, 24 घंटे में कई शहरों का पारा 13 डिग्री तक गिरा हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश व बर्फबारी के बाद शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर पड़ेगा। आज अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा। 22 फरवरी को प्रदेश के अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े