Drishyamindia

गूगल मैप जिसे रोड दिखा रहा, वहां रास्ता बंद:हरियाणा के ग्रीनफील्ड हाईवे यह टेंपरेरी सड़क थी; पंजाब-दिल्ली-चंडीगढ़ के लोग 10KM भटक रहे

हरियाणा में ग्रीनफील्ड हाईवे पर गूगल मैप से रास्ता देखकर सफर करने वाले लोगों को भटकना पड़ रहा है। करीब 2 माह पहले शुरू हुए इस हाईवे के रास्ते गूगल मैप पर अपडेट नहीं हुए हैं। इसलिए, कुछ जगहों पर जहां रास्ता नहीं है, वहां रास्ता दिख रहा है। जबकि, सही रास्ते मैप पर दिख भी नहीं रहे। इस कारण पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, आदि जगहों से हरियाणा में आने वाले लोग सोनीपत से जींद के बीच बने ग्रीनफील्ड हाईवे पर आकर रास्ता भूल जाते हैं। इसके बाद वे 10 किलोमीटर तक भटक कर सही रास्ते पर वापस आ पाते हैं। लोगों के भटकने का क्या है पूरा मामला… टोल प्लाजा से 10 किमी पहले ही दिख रहा रास्ता
दरअसल, ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर सोनीपत की तरफ गूगल मैप हाईवे से नीचे उतरने और स्टेट हाईवे पर इंटरचेंज के लिए रास्ता दिखाया रहा है। जबकि, वास्तव में यहां कोई रास्ता नहीं है। इस रास्ते पर सफर करने वाले लोगों को दिन के समय तो रास्ता दिख जाता है, लेकिन रात के समय गूगल मैप की लोकेशन के हिसाब से चलने वाला कोई वाहन यहां हाईवे से नीचे गड्ढे में गिर सकता है। इससे कोई बड़ा हादसा भी संभव है। टोल प्लाजा से गुजरने के बाद रास्ता सही है
सोनीपत की तरफ से आने वाले जिन वाहनों को जींद के लोकल एरिया में जाना है, या सफीदों रोड पर जाना है, उनके लिए गोहाना से सीधे टोल प्लाजा से गुजरने के बाद नीचे उतरने का रास्ता दिया गया है। इससे लोग बिना रुकावट यात्रा कर सकते हैं, लेकिन गूगल मैप टोल से करीब 10 किलोमीटर पहले ही नीचे उतरने का रास्ता दिखाकर भटका देता है। इसके अलावा सोनीपत की तरफ से आने वाले जिन वाहनों को दिल्ली-कटरा या नेशनल हाईवे 152-D पर चढ़ना हो तो गूगल मैप पर लोकेशन भरते ही लुदाना-मोरखी गांव के पास ही रास्ता दिखता है। वहीं, पुराने जींद-गोहाना रोड, जींद-सफीदों रोड, नेशनल हाईवे 152-डी से उतरकर यदि ग्रीनफील्ड पर चढ़ना चाहता है तो गूगल मैप जो रास्ता दिखाता है, वह फ्लाईओवर के पास खत्म हो जाता है। इस जगह हाईवे करीब 15 फीट ऊंचा है। इसके बाद वाहन को मुड़कर करीब 10 किलोमीटर वापस जाना पड़ता है। टोल बचाने के लिए हाईवे से नीचे का रास्ता लेते हैं लोग
पंजाब के पटियाला, लुधियाना, संगरूर की तरफ से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले वाहन इस रास्ते पर भटक चुके हैं। चंडीगढ़, अंबाला, कैथल, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी के जो वाहन चालक NH-152D से इंटरचेंज कर ग्रीनफील्ड पर आते हैं, वह भी गूगल मैप के दिखाए इस रास्ते पर चलकर परेशानी भुगतते हैं। असल में कई यात्री जींद-गोहाना मार्ग पर बने टोल प्लाजा से बचने के लिए गूगल मैप में सेव रास्ता पकड़ते हैं। यह रास्ता गोहाना से 4 किमी आगे जाकर नीचे उतरने के लिए कहता है, और टोल क्रॉस करने के बाद वापस ग्रीनफील्ड हाईवे पर चढ़ने का रास्ता दिखाता है। हालांकि, जब उन्हें आगे रास्ता बंद मिलता है तो वापस आते हैं और टोल कटाकर ही यात्रा करते हैं। 2 महीने से पहले के रास्ते मैप पर सेव
ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे वाहनों के लिए 2 माह पहले शुरू हुआ था। जब यह हाईवे निर्माणाधीन था, तब टोल प्लाजा से आगे लुदाना, मोरखी की तरफ से मिट्टी से भरे ट्रक, रॉ मटीरियल के वाहनों के लिए कच्चा रास्ता बनाया गया था। उस दौरान की ही लोकेशन गूगल मैप पर सेव है, रास्ते बने हुए हैं। अब ग्रीनफील्ड हाईवे तैयार हो चुका है तो टेंपरेरी रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसके बाद भी गूगल मैप ने रास्ते अपडेट नहीं किए हैं। इस बारे में जींद में रोड सेफ्टी कमेटी के गैर-सरकारी सदस्य सुनील वशिष्ठ का कहना है कि लोगों की सुविधा को देखते हुए बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। वहीं, जींद के ADC विवेक आर्य ने कहा कि अगर ऐसा है तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों को कहा जाएगा, ताकि इसका समाधान किया जा सके। क्या गूगल मैप पर आंख बंद कर भरोसा करना सही है…विस्तार से जानिए… क्या गूगल मैप गलत रास्ता दिखा सकता है?
साइबर एक्सपर्ट ईशान सिन्हा बताते हैं कि आमतौर पर गूगल मैप गलत रास्ता नहीं दिखाता है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में रास्ते को लेकर गलत जानकारी आपकी डिजिटल स्क्रीन पर शो हो सकती है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए – क्या गूगल मैप पर पूरी तरह भरोसा करना सही है?
साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, गूगल मैप पर आंख बंद कर भरोसा करना सही नहीं है। कई बार मैप किन्हीं कारणों से गलत रास्ता दिखा सकता है। जैसे कि- गूगल मैप के इस्तेमाल में इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
गूगल मैप पूरी तरह ऑनलाइन वेब टेक्नोलॉजी पर आधारित है। दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत में भी बहुत सारे लोग गूगल मैप के सहारे यात्रा करते हैं। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि यह फ्री एप है। इसके जरिए किसी रास्ते या लोकेशन के बारे में एक क्लिक में पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा, गूगल मैप शॉर्ट कट रास्ते दिखाकर समय भी बचाता है। हालांकि, कई बार यह गलतियां भी कर सकता है, जिसका खामियाजा यूजर्स को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए, इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसे नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- अब जानिए गूगल मैप काम कैसे करता है… सड़क पर ट्रैफिक जाम की देता है जानकारी
जब हम अपने मोबाइल में कोई लोकेशन सर्च करते हैं तो गूगल मैप उस लोकेशन की ट्रैफिक स्थिति भी बताता है। ऐसा गूगल मैप हमारी ही मदद से करता है। दरअसल, जब हम कोई लोकेशन सर्च करते हैं तो गूगल मैप उस रास्ते के बारे में यह पता लगाता है कि वहां कुल कितने मोबाइल फोन एक्टिव हैं। साथ ही उन मोबाइल फोन यूजर्स की आगे बढ़ने की स्पीड क्या है। इसी डेटा के आधार पर गूगल यह बताता है कि किसी सड़क पर ट्रैफिक जाम है या नहीं। अनुमानित समय बताने का गणित
जब हम गूगल मैप पर कोई लोकेशन सर्च करते हैं तो मैप कई चीजें एनालिसिस करता है। इसमें उस लोकेशन से संबंधित सभी रास्ते और रास्ते से गुजरने वाले एक्टिव मोबाइल फोन यूजर्स का समय भी शामिल हाेता है। इसी विश्लेषण के आधार पर मैप नियत स्थान तक पहुंचने का अनुमानित समय बताता है। गूगल मैप प्राइवेसी के लिए खतरा
साइबर एक्सपर्ट ईशान सिन्हा बताते हैं कि गूगल मैप की ट्रैकिंग से हमारी प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। गूगल मैप हमारी लोकेशन और एक्टिविटीज को ट्रैक करता है। हालांकि, गूगल दावा करता है कि वह अपने यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है। वह यूजर्स की लोकेशन किसी के साथ शेयर नहीं करता है। फिर भी गूगल मैप की लोकेशन केवल तभी ऑन करें, जब आपको इसकी जरूरत हो। गूगल मैप एक अच्छी वेब मैपिंग सर्विस है। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि गूगल का अनुमान हमेशा सटीक ही हो। कई बार उसका बताया रास्ता गलत भी साबित हो सकता है। इसकी कई टेक्निकल वजहें हो सकती हैं। इसलिए, किसी भी नए रास्ते पर जाते समय खुद से भी सावधानी और सतर्कता जरूर बरतें।

​ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े