Drishyamindia

मुरादाबाद में रईसजादों ने कार से 6 छात्राओं को रौंदा:एक बोनट में फंसी, गाड़ी कुचलती चली गई; पिता बोले- ये हत्या की कोशिश

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार तेज रफ्तार कार ने 12वीं की 6 छात्राओं को रौंद दिया। हादसे में छात्राएं उछलकर कई मीटर दूर गिरीं। एक छात्रा कार के बोनट में फंस गई। गाड़ी ने उसे कुचल दिया। हादसे के वक्त कार 100 की स्पीड में थी। राहगीरों ने कार को दौड़कर रोका। तभी 4 युवक कार से उतरकर भाग गए। कार चला रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक आरोपी के पिता बड़े कपड़ा कारोबारी हैं। सभी छात्राएं शिरडी साईं स्कूल की हैं। हादसे के वक्त वे स्कूल से लौट रही थीं। हादसा शुक्रवार दोपहर 12 बजे रामगंगा विहार में गोल्डन गेट और आनंदम सिटी हाउसिंग सोसाइटी वाली रोड का है। मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि कार चला रहा युवक ड्राइविंग सीख रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की FIR दर्ज की है। पहले देखिए हादसे की 4 तस्वीरें… 2 छात्राओं को हेड इंजरी, ICU में भर्ती
हादसे के बाद छात्राएं सड़क पर इधर-उधर पड़ी रहीं। उनके कपड़े खून से सने थे। किसी के सिर तो किसी के हाथ-पैर में गंभीर चोट थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। इशिका सुनेजा और परी टंडन सीरियस हैं। हेड इंजरी है। उन्हें विवेकानंद अस्पताल के ICU में एडमिट किया गया है। घटना के बाद से दोनों बेहोश हैं। अन्य 3 छात्राओं का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि एक को प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद छोड़ दिया गया है। घटना में ये छात्राएं घायल छात्रा के पिता बोले-जानबूझ कर कार चढ़ाई घायल छात्रा परी टंडन के पिता विनीत मोहन टंडन ने बताया- आज छात्राओं का स्कूल में लास्ट डे था। शिरडी साईं स्कूल से बोर्ड एग्जाम का आईकार्ड लेने के बाद छात्राएं हाई स्ट्रीट पहुंची थीं। गोल्डन गेट वाली रोड पर आनंदम सिटी के सामने छात्राएं सड़क पर पैदल ही जा रही थीं। तभी 5 युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। यह देख छात्राएं और तेज जाने लगीं। तभी इन युवकों ने 100 की स्पीड से कार उनपर चढ़ा दी। ये हादसा नहीं है। युवकों ने जानबूझकर छात्राओं के ऊपर कार चढ़ाई है। ये हत्या की कोशिश का मामला है। 3 युवक पकड़े गए
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया- छात्राएं शिरडी साईं स्कूल की हैं। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। बलेनो कार में 5 लोग बैठे थे। 19 साल के शगुन सिंह को मौके से हिरासत में ले लिया गया। लक्ष्य परेजा और उदय कौशिक को भी पकड़ा गया है। दिव्यांशु और यश सिरोही सभी फरार हैं। सभी युवक 12वीं पास हैं और इंजीनियरिंग की तैयारी करते हैं। अब पढ़िए आरोपी युवकों के बारे में… चश्मदीद बोला- कार की रफ्तार तेज थी घटना के चश्मदीद गजाली ने बताया- कार 100 से ज्यादा स्पीड में थी। मैंने शोर सुना, तो देखा कि कार ने छात्राओं को रौंद दिया। वो सड़क पर इधर-उधर पड़ी थीं। जिनके काफी खून निकल रहा था। हादसा बहुत भीषण था। चश्मदीद दीपेश कुमार ने बताया- कार ने जब टक्कर मारी तो लड़कियां कई मीटर उछलकर गिर गईं। एक छात्रा कार के बोनट पर लटकी रह गई थी। वह गंभीर घायल हुई है। लड़का गाड़ी चलाना सीख रहा था
एसपी ट्रैफिक, सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया, सिविल लाइन थानाक्षेत्र में एक हादसा हुआ है। इसमें शगुन नाम का लड़का गाड़ी चलाना सीख रहा था। 6 छात्राएं वहां खड़ी थीं। छात्राओं से कार की टक्कर हो गई। 2 लड़कियों को गंभीर चोट आई है। एक के सिर में ज्यादा चोट लगी है। जबकि 4 लड़कियों को हल्की चोट आई है। युवकों पर हम कार्रवाई करेंगे। शगुन के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। ————————— बरेली में मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 के चीथड़े उड़े:मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर गिरा; दीवार ढही, डरकर लोग भागे बरेली में मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर जा गिरा। दो मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि फैक्ट्री की दीवार ढह गई।आसपास का इलाका थर्रा गया। लोगों को लगा कि भूकंप आया है। डरकर बाहर निकले तो हादसा देखकर कांप गए। किसी का हाथ तो किसी का पैर कटकर अलग हो गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े