Drishyamindia

अज्ञात वाहन से टक्कर में युवक की मौत:कार्यक्रम में वीडियोग्राफी करने जा रहा था, बाइक को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार

Advertisement

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा स्थित यामाहा शोरूम के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे उसकी मौत हो गई। युवक ने इलाज के लिए आरा अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी स्व.नारायण राम का 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। वह पेशे से वीडियोग्राफर था। जो शादी विवाह और अन्य पार्टी में वीडियोग्राफी करता था। वहीं, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस और परिजनों को दी। उन्हीं लोगों की मदद से युवक को अस्पताल लाया जा रहा था। वीडियोग्राफी करने जा रहा था युवक मृतक के पड़ोसी सह सोनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हनुमान सिंह ने बताया कि वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर चंदवा स्थित रिसोर्ट में किसी फंक्शन में वीडियो ग्राफी करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान चंदवा स्थित यामाहा शोरूम के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देखा उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे। शव का कराया पोस्टमार्टम जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। घटना की सूचना पाकर जिप सदस्य सोनू कुमार रजक आरा सदर अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व तीन बहन में छठे स्थान पर था। उसके परिवार में मां सियामुनी देवी, तीन बहन शोभा देवी,आरती देवी आभा देवी व तीन भाई सरोज कुमार, मनोहर कुमार एवं डब्लू कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां सियामुनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े