Drishyamindia

अररिया में लूट मामले के दो बदमाश गिरफ्तार:22 हजार और सोने की चेन लूटी थी, अन्य आरोपी की तलाश जारी

अररिया की फारबिसगंज पुलिस ने महज दो घंटे में लूट के मामले का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अररिया एसपी कार्यालय से शनिवार को रात 8 बजे जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई। घटना 21 फरवरी की देर रात की है। फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग (एसएच 77) पर गिट्टी टोला सैफगंज के पास बाइक सवार बदमाशों ने मुरलीगंज निवासी अमित कुमार को पिस्टल दिखाकर लूट लिया। बदमाशों ने 22 हजार रुपए नकद, सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाने की गश्ती टीम हरकत में आई। पीड़ित और स्थानीय लोगों की मदद से एक बदमाश कमलेश बहरदार को पकड़ लिया गया। वह बाइक से भागते समय असंतुलित होकर गिर गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीडीपीओ फारबिसगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने दूसरे बदमाश धीरज कुमार साह को उसके घर परवाहा से गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य बदमाश की तलाश और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। अभियान में सीडीपीओ मुकेश कुमार साह, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, अनि कुमारी बबिता, अपर थानाध्यक्ष आदित्य किरण समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े