सीवान पुलिस ने एससी-एसटी मामले में फरार चल रहे बरहन पंचायत के मुखिया संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुखिया मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। एससी-एसटी थाने में मुखिया के खिलाफ कांड संख्या 8/25 दर्ज है। थाना अध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद मुखिया को मेडिकल जांच के लिए सिवान सदर अस्पताल लाया गया। मुखिया की गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। उनके समर्थक भी सदर अस्पताल पहुंच गए है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद जेल भेजने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 2