भास्कर न्यूज। पूर्णिया जलालगढ़ स्थित ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। वार्षिकोत्सव में मुख्य स्थित के रूप में बीएनएमयू के लोकपाल डॉ. प्रो. शिव मुनि यादव, रिटायर्ड डीपीओ सह साहित्यकार डॉ. राम नरेश भक्त, बीएनसी कॉलेज के सेवानिवृत प्रधानाचार्य प्रो. गिरीश कुमार सिंह, डॉ. प्रो. मो. परवेज़ शाहीन, समाजसेवी एवं ख्यातिप्राप्त सर्जन डॉ. संजीव कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर, उपप्रमुख सुनील मण्डल, पूर्व प्रमुख सदानंद झा, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव निकेश गिलगल, समाजसेवी एवं विद्यालय के संरक्षक राहुल कुमार सिंह के साथ समाज के कई बुद्धिजीवी उपस्थित थे। इस दौरान ऑपरेशन मैनेजर श्वेता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।वहीं निदेशक ई. विनित कुमार सिंह एवं प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने नृत्य से दर्शकों की खूब ताली बटोरी दूसरी तरफ, आदर के संदेश पर नाटक “बागबान” की प्रस्तुति ने दर्शकों की आंखें नम कर दी। स्टूडेंटस व फैकल्टी ऑफ द ईयर की भी हुई घोषणा कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा सत्र 2024-25 के लिए स्टूडेंटस ऑफ द ईयर और फैकल्टी ऑफ द ईयर भी चुना गया। जिसमें प्री प्राइमरी सेक्शन से स्टूडेंटस ऑफ़ द ईयर के लिए दीक्षा कुमारी निलेश कुमार, प्राइमरी सेक्शन से अनुशंका राज ,रोशन कुमार एवं सीनियर सेक्शन से ऋचा कुमारी और आयुष आनंद को चुना गया। वहीं प्री प्राइमरी सेक्शन से फैकल्टी ऑफ़ द ईयर नेहा कुमारी, प्राइमरी सेक्शन से ज़ाकिर उद्दीन और सीनियर सेक्शन से गिरिजानांद यादव चुने गए।