Drishyamindia

कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार:बक्सर में सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टक्कर, 6 लोग घायल; एक की हालत नाजुक

बक्सर के चौसा नगर पंचायत में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। कुंभ स्नान से लौट रही स्कॉर्पियो की सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 6 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना सुबह 5 बजे दीवालगढ़ी के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दोनों अगले पहिए टूटकर निकल गए और स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्रैक्टर की ट्रॉली में फंस गया। दोनो वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायलों में भोजपुर के एकौनी गांव के निवासी विभा देवी (50), पुष्पा देवी (39), पम्मी देवी (40), प्रवीण कुमार (45), निर्मल राय (45) और मिक्की देवी (38) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को लाया थाने सभी जख्मी को बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज जारी है। सभी एक दिन पहले भोजपुर से प्रयगराज कुंभ स्नान के लिए गए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा बक्सर में हो गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सभी घायलों को बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है, जबकि अन्य खतरे से बाहर हैं। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को थाने लाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना से पहले चालक ने नींद आने की बात कही थी। यात्रियों ने उसे 10 मिनट में घर पहुंचने का भरोसा दिलाया था। सभी श्रद्धालु 23 फरवरी को प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए थे और वापसी यात्रा पर थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े