औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के क्रांति नगर मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसमें विजय यादव के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चुरा लिया। इस मकान में पौथू थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी शिक्षक शशिकांत कुमार किराए पर रहते हैं, उनके कमरे का भी ताला टूटा हुआ पाया गया। पीड़ित विजय यादव के कमरे से एक छोटा बक्सा और उनके किरायेदार शशिकांत कुमार के कमरे से एक अटैची चोरी की। जो सूचना मिलने के बाद आसपास खोजबीन करने पर उनके घर से 500 मीटर की दूरी पर चोरी का सामान टूटी हालत में मिला। छोटा बक्सा और अटैची गायब, टूटी हालत में मिला सामान विजय यादव ने बताया कि वे सरस्वती पूजा के अवसर पर अपने पैतृक गांव डोमन बीघा गए हुए थे, जबकि किरायेदार शशिकांत कुमार भी अपने गांव मझौली गए थे। गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके कमरे से एक छोटा बक्सा और शशिकांत कुमार के कमरे से एक अटैची गायब थी। खोजबीन करने पर घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर चोरी का सामान टूटी हालत में मिला। शशिकांत कुमार के अटैची से ₹5000 गायब थे, जबकि अन्य सामान बिखरा हुआ था। क्षेत्र में पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं स्थानीय निवासी डीके यादव ने बताया कि इस इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। साल 2023 में सुधीर यादव के मकान में लाखों की चोरी हुई थी, जबकि 2019 में अजय कुमार के घर में भी चोरी की घटना घटी थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है। इस घटना को लेकर रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को मिली है, लेकिन गुरुवार सुबह 11 बजे तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। आवेदन मिलने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![](https://drishyamindia.com/wp-content/uploads/2025/02/cd3470ad-b991-4aab-9c20-6429ae048532_1738822361666-v0yVNf-300x300.jpeg)