Drishyamindia

घर के सामने से लड़की को उठाकर ले गए, VIDEO:पूर्णिया में रेकी कर दो लड़के ने दिया वारदात को अंजाम, मां ने दर्ज कराई शिकायत

Advertisement

पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बासुदेवपुर गांव में दो बाइक सवार लड़के ने करीब दो मिनट में 16 वर्षीय किशोरी को उसके घर के सामने से जबरन अगवा कर लिया। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर लड़की की मां ने आरोपियों की पहचान कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे दो युवक बाइक से आए और लड़की के घर के सामने रुक गए। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब किशोरी अपने घर के पास पहुंची, तो बाइक के पीछे बैठा युवक उतरकर उसे पकड़ने की कोशिश की। लड़की खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश करती है, लेकिन युवक जबरदस्ती उसे घसीटकर बाइक तक ले आया। जिसके बाद दोनों आरोपी किशोरी को बाइक पर बिठाकर फरार हो गए। बेटी की अपहरण की जानकारी मिलने के बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मां ने दर्ज कराई शिकायत पीड़िता की मां ने बताया कि उनके पति का दस साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। वे सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही हैं। घटना के समय वे घर पर नहीं थीं, लेकिन पड़ोसियों ने उन्हें वारदात की जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार को भी वो अपने काम से निकली थी। इसी बीच शाम साढ़े 5 बजे के करीब उनकी बेटी बाजार से वापस बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव लौट रही थी। इसी बीच बाइक से आए दो मनचलों ने उनके घर के आगे से जबरन उनकी बेटी को उठा लिया और फिर उसे अगवा कर अपने साथ ले गए। वे जब घर पहुंची, लोगों ने उन्हें बेटी के अगवा किए जाने की जानकारी दी। घर के पास के ही दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसमें दो मनचले पूरी वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से दोनों लड़की की पहचान कर ली गई है। बेटी को अगवा किए जाने को लेकर दोनों लड़के के खिलाफ बड़हरा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मां ने आरोपियों की पहचान कर ली है। बदमाशों के नाम सुमित कुमार (21) और सुजीत कुमार (23) बताया है। जो सहरसा जिले के निवासी हैं। घटना की जानकारी देते हुए बड़हरा थानाध्यक्ष ने बताया कि एक महिला ने बेटी को अगवा किए जाने से जुड़ा आवेदन दिया था। इसपर दोनों आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों बदमाशों की पहचान कर ली है। दोनों सहरसा के रहने वाले हैं। लड़की की सकुशल बरामदगी और दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कैसे दिया वारदात को अंजाम 1 मिनट 54 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। बाइक से आए दो लड़के ने किशोरी को जबरन उसे घसीटते हुए बाइक पर बिठाकर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान किशोरी ने खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश की लेकिन बाइक के पीछे बैठा युवक उसे जबरन उठाकर बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के दौरान मौके पर कुछ लो भी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े