Drishyamindia

छपरा में पुरानी रंजिश में गोलीबारी:सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, 4 लोग गंभीर घायल

Advertisement

छपरा में बुधवार शाम को दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी के कारण 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिविलगंज थाना क्षेत्र के जान टोला में हुई इस घटना में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घायलों में जान टोला निवासी राजनाथ महतो, चंद्रमा महतो, मुन्नी देवी और सलोनी कुमारी शामिल हैं। चंद्रमा महतो की स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है, जिनके सीने में गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को पहले छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित पक्ष के लोग अपने खेत से घर लौट रहे थे। दूसरे पक्ष ने गुट बनाकर उन पर हमला किया और मारपीट के साथ गोलीबारी भी की। रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं और उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े