Drishyamindia

जन सुराज की फंडिंग-रजिस्ट्रेशन पर जदयू ने उठाए सवाल:MLC नीरज कुमार बोले- बेंगलुरु की कंपनी कर रही पार्टी की फंडिंग, 72 घंटे में मांगा जवाब

Advertisement

जदयू MLC नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज पर कई आरोप लगाए हैं। पार्टी की रजिस्ट्रेशन फंडिंग और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही सवालों का जवाब देने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है। एमएलसी ने दावा किया कि जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट नाम की संस्था, जिसका ऑफिस बेंगलुरु में है, वह पीके की पार्टी की फंडिंग कर रही है। कहा कि 8 अगस्त 2022 को प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिया था। जबकि 28 अगस्त 2023 को उनकी पार्टी जन सुराज की स्थापना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि अजीत सिंह जिनके नाम से इस पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराया गया है, वह व्यक्ति कौन है और अभी कहां है। इसका जवाब प्रशांत किशोर को देना चाहिए। पोस्टर से किया हमला गुरुवार को जदयू कार्यालय में पीसी था। नीरज कुमार ने सबसे पहले एक पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा है कि “सच छुपेगा कब तक? लोकतंत्र की आड़ में कंपनी राज स्वीकार नहीं ! कहां गया जन सुराज ? दिख रहा है सिर्फ धन का राज! सुराज के नाम पर कंपनी का खेल, किसका पैसा, किसका मेल ? गांधी के नाम पर धोखा, बिहार नहीं देगा ये मौका ? राजनीति नहीं, धंधा है सुराज का फर्जी फंडा है”। जन स्वराज या निजी स्वार्थ ? कौन भर रहा है जन स्वराज पार्टी का खजाना ? कहां गया जन स्वराज दिख रहा है सिर्फ धन का राज !” आगे उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रशांत किशोर की पार्टी को जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट नाम की एक संस्था से फंडिंग मिल रही है, जिसका ऑफिस बेंगलुरु में स्थित है। 2023 में इस संस्था को 18 लाख रुपए डोनेशन मिला, लेकिन यह डोनेशन कहां से मिला है। इसकी जानकारी नहीं है। फाउंडेशन की ओर से उन्हें 2023-24 में 48 करोड़ रुपए का डोनेशन मिला है। 13 कंपनियों ने मिलकर डोनेशन दिया है, वह 13 कंपनियां कौन सी है। इसमें सबसे ज्यादा पैसा रामसेतु इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की ओर से दिया गया है, यह कौन है? यह सब कंपनी एक ही राज तेलंगाना में स्थित है। कंपनी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है नीरज कुमार ने आगे कहा कि किसी चैरिटी ट्रस्ट के माध्यम से राजनीतिक पार्टी को सहयोग देना कंपनी एक्ट का उल्लंघन है। प्रशांत किशोर को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी और इस फेडरेशन के बीच क्या संबंध है। नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर को चेतावनी देते हुए कहा कि हम उन्हें 72 घंटे का समय दे रहे हैं। वह इन सभी सवालों का जवाब दें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम इससे भी बड़े खुलासे आगे करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े