भास्कर न्यूज | समस्तीपुर जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राजनयिक मनोज भारती ने समस्तीपुर प्रधान डाकघर के पूर्व जनसम्पर्क निरीक्षक डॉ. शैलेश कुमार सिंह को जन सुराज विचार मंच का जिला प्रमुख नियुक्त किया। पटना के बिहार सत्याग्रह आश्रम में आयोजित पार्टी – कार्यक्रम में डॉ शैलेश कुमार सिंह को जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला प्रमुख का दायित्व सौंपा। इसकी जानकारी मिलते ही डॉ. दीपक कुमार सिंह , गौरव कुमार , डॉ. मिथिलेश कुमार , रौशन चौधरी , राहुल कुमार झा , प्रकाश चौधरी , अमित कुमार झा , मुकेश कुमार राय , सुमित झा आदि ने बधाई दी है।
Post Views: 5