नालंदा में सरपंच में महिला के साथ दुष्कर्म किया है। वारदात के बाद सरपंच मंटू कुमार गांव छोड़कर फरार हो गया है। पीड़ित 25 साल की है। जिसका अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद के निपटारे के लिए वो सरपंच के पास गई थी। जिसके सरपंच पीड़िता को पंचायत सरकार भवन ले गया। जहां उसने पीड़िता से कहा था कि यहीं रुक जाओ, कल विवाद का निपटारा कर देंगे। इसी बीच रात में महिला का सरपंच ने रेप किया। मुंह न खोलने की धमकी भी दी। हालांकि किसी तरह से पीड़िता वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजन को सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मौके से अंडरगार्मेंट्स के अलावा कई सामान बरामद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां से अंडरगार्मेंट्स के अलावा कई सामान बरामद हुए हैं। हिलसा एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने बताया कि तेल्हाड़ा पुलिस को एक महिला ने बताया कि पति से झगड़ा के बाद वो सरपंच के घर पर न्याय की गुहार लेकर पहुंची थी। सरपंच महिला को अपने साथ कार्यालय ले गया कि घर पर झगड़ा का सुलह नहीं हो सकेगा। इसके बाद सरपंच ने अपने कार्यालय में ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला को मेडिकल के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।
