Drishyamindia

तटबंध मरम्मत से उड़ रही धूल, ग्रामीण परेशान

Advertisement

सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज तटबंध मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान मिट्टीकरण किया जा रहा है। तेज हवा के कारण तटबंध पर धूल उड़ रही है। इससे स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। चारपहिया वाहन और बाइक गुजरने से धूल और ज्यादा उड़ रही है। तटबंध किनारे बसे लोग इससे त्रस्त हैं। निर्माण कार्य में लगी एजेंसी पानी का छिड़काव नहीं कर रही है। इससे समस्या बढ़ती जा रही है।पानी का नहीं हो रहा छिड़काव गम्हारी गांव के प्रहलाद प्रसाद और कौशिक रंजन ने बताया कि साईं मोड़ के पास सड़क तटबंध को क्रॉस कर रही है। इस वजह से यहां से रोजाना वाहन गुजर रहे हैं। तटबंध के ढाले पर धूल उड़ने से दुकानदार भी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियम के अनुसार सुबह-शाम पानी का छिड़काव होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े