Drishyamindia

‘तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना नहीं होगा पूरा’:ललन सिंह बोले- नीतीश की आलोचना से पहले माता-पिता के शासनकाल को करें याद

केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। शनिवार को शेखपुरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी को नीतीश कुमार की आलोचना करने से पहले अपने माता-पिता के शासनकाल को याद करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1990 से 2005 तक लालू-राबड़ी के शासन में बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। बिजली, सड़क, शिक्षा और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उस समय लोग विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के आदर्श अब भी उनके पिता लालू प्रसाद हैं, जिन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया। नीतीश कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा इसके विपरीत, ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। यह उनकी 12वीं यात्रा थी। ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के संसद में प्रस्तुत किए गए बजट की भी सराहना की। खासकर बिहार के लिए मखाना बोर्ड का गठन, कोसी नहर योजना का जिर्णोद्धार, पटना आईआईटी का विस्तार, तीन ग्रीन फील्ड हवाई अड्डों का निर्माण, पटना-पूर्णिया, बक्सर-भागलपुर आदि पथ का निर्माण आदि कार्य बिहार के विकास को बहुत आगे ले जाने वाला बताया। केंद्रीय बजट में 12 लाख सालाना आमदनी वालों को टैक्स से छूट देने का काम भी ऐतिहासिक है। उन्होंने अपने विभाग के उपलब्धियां का भी वर्णन करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन और खपत करने वाला देश बन गया है। जबकि, मछली उत्पादन में हमारा देश दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। सभी विकास कार्यों से लोगों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ उनके खान-पान में भी बदलाव आना शुरू हो गया है। इसके पहले वे यहां एक निजी कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी के मुरारपुर गांव स्थित पैतृक गांव पहुंचे। मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में हुए यहां स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने सरकार और पार्टी के प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े