भागलपुर में PM मोदी के कार्यक्रम के पहले तेजनारायण बनैली महाविद्यालय (TNB) के हेड क्लर्क प्रभु नारायण मंडल (31) की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रभु, जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। वह सद्भावना कप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके थे। घटना रविवार रात 10 बजे की है। घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या का आरोप संजीव झा पर लगा है। 2017 में संजीव, अरुण मंडल पर फायरिंग मामले में जेल जा चुका है। 2017 में ही प्रभु ने संजीव झा की पिटाई भी की थी। आरोपित संजीव झा, TNB लॉ का छात्र है। घटना की सूचना के बाद तीन थाने की पुलिस और सिटी DSP अजय कुमार चौधरी भी सदर अस्पताल पहुंचे। इधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को TNB कालेज के बगीचे के 12 लाख रुपए बकाया से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस इस मामले में प्रभु के दोस्त सत्यम और आरोपित के पिता से पूछताछ कर रही है। वहीं संजीव झा को भी पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया है। मृतक के भाई सत्यम ने कहा कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद प्रभु अपने क्वार्टर मेरे साथ बातचीत कर रहे थे। तभी पीछे के क्वार्टर में रहने वाला संजीव झा वहां पहुंचा और पिस्टल निकालकर प्रभु के सीने में गोली मार दी। मैंने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यम ने आगे बताया कि “भैया से मिलने संजीव पिछले तीन से सरकारी दफ्तर आता था। मैने उनसे इस संबंध में बात कि तो उन्होंने कहा कि मैं उसे बहुत पहले से जानता हूं। ऐसे ही मिलने आता है। संभवतः, हत्या की प्लानिंग तीन दिन पहले ही रची जा चुकी थी। मामले में सिटी DSP अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है
