छपरा के रसूलपुर में एक सड़क हादसे में पंचायत समिति सदस्य की मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात की है। लाकर छपरा पंचायत के बीडीसी सदस्य अरबिंद सिंह उर्फ भुवर सिंह रात का खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। एकम की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन बेकाबू होकर दीवार से टकरा गया। भुवर सिंह गाड़ी और दीवार के बीच फंस गए। वाहन ने उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटा। स्थानीय लोगों ने घायल भुवर सिंह को नजदीकी एकमा अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर और कमर में गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। भुवर सिंह एकम और रसूलपुर क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति थे। उनकी मौत से पूरे इलाके में शोक छा गया है। रसूलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। परिजनों की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। तेज आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें उठाकर इलाज के लिए एकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। रसूलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के लाकर छपरा गांव में देर रात एक बेकाबू वाहन ने पंचायत विकास समिति सदस्य को टक्कर मार दिया है। बीडीसी सदस्य भुवर सिंह की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। परिजनों की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।
