राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले शुक्रवार को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई, संज्ञान के बिन्दू पर हुई। इस केस में CBI, लालू यादव सहित 78 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है। इसमें 30 लोक सेवक आरोपी हैं। CBI ने बताया कि मुकदमा चलाने की अनुमति ले ली गई है। आगे संज्ञान कोर्ट को लेना है। गवाहों की लिस्ट भी तैयार है। अब कोर्ट 25 फरवरी को फैसला सुनाएगा। CBI ने रेलवे बोर्ड के अधिकारी आर के महाजन के भी खिलाफ केस की अनुमति हासिल कर ली है। महाजन, तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में बोर्ड के सदस्य थे। अब बिहार की अन्य बड़ी खबरें पढ़िए… भोजपुर में बीच सड़क पर CNG कार में लगी आग, 7 लोगों को ग्रामीणों ने बचाया भोजपुर में बीच सड़क पर CNG कार में आग लग गई। कार में सवार तीन महिलाएं सहित 7 लोग सवार थे। सभी ने ग्रामीणों की मदद से भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद कार में ब्लास्ट भी हो रहा था। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना जिले के आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग के बेहरा गांव के पास की है। सभी कार सवार समस्तीपुर के निवासी हैं, वो प्रयागराज जा रहे थे। घटना की सूचना पर उदवंतनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। दरभंगा में ट्रक ने युवक को रौंदा, दोनों पैर कटा दरभंगा में शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने युवक किशनदेव सदा (40) को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आने से उसका दोनाें पैर कट गया। घटना विशनपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर-बिठौली मुख्य मार्ग का है।आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए DMCH के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। युवक की गंभीर स्थिति को देखकर उसे शनिवार की सुबह PMCH पटना रेफर कर दिया गया है। पत्नी संजना देवी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर शौच करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
