बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। राज्य के सभी जिलों का मौसम सामान्य रहेगा। गुरुवार को सभी जिलों का औसत अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में समुद्री तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। एक अन्य चक्रवर्ती परिसंचरण बंगाल के आसपास के क्षेत्र में समुद्री तल से औसत 3.1 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। अगले दो दिनों मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। बुधवार को हाजीपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां AQI 305 दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को भी हाजीपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब थी, जिसका AQI 271 रिकॉर्ड किया गया था। पटना में होगा गर्मी का एहसास पटना में आज मौसम सामान्य रहेगा। सुबह से ही धूप खिलेगी। दिन चढ़ते धूप और कड़ी होती चली जाएगी, जिससे दिन के समय हलकी गर्मी का एहसास भी होगा। दिन में हवा की रफ्तार कम रहेगी। इससे कनकनी कम ही महसूस होगी। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क और आसमान साफ बना रहा। बक्सर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की ओर से 10 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया गया है। रोहतास सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा।