Drishyamindia

बेटी के लव मैरिज से नाराज परिजनों ने की मारपीट:दो लोग गंभीर रूप से घायल, लाठी-डंडा और चाकू से किया हमला

मुजफ्फरपुर में बेटी के लव मैरेज से नाराज पिता और भाई ने लड़के के परिजनों की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। घटना में लदो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना को अंजाम देने बाद आरोपी मौके से फरार हैं। घायलों की पहचान को पहचान सावरा खातून (30) और फिरोज आलम (24) के रूप हुई है। शादी के बाद से नाराज है परिजन घटना जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है, जहां शुक्रवार की देर शाम को सबरा खातून और फिरोज आलम को उसके पड़ोसी ने दरवाजे पर चढ़ाकर जमकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में इलाज के अस्पताल भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आगे की करवाई में जुटी हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि घायल परिवार के लड़के और आरोपी परिवार की लड़की दोनों घर से भागकर दो महीने पहले शादी रचा ली थी। शादी के बाद से लड़की के परिजन नाराज चल रहे थे। लड़का लड़की दोनों बालिग हैं। लड़की के परिजनों को आशंका हुआ कि लड़का-लड़की दोनों घर में छुपे हुए थे। इसको लेकर लकड़ी पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे गए। दोनों पक्ष में बहस हुआ। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। हत्या और घर जलाने की देते हैं धमकी घायल फिरोज ने बताया कि शाम में दरवाजा पर टहल रहे थे। अबास और निजामुदीन उसके साथ अन्य लोग सभी मिलकर मुझे बहुत पीटा। सिर फट गया है। चाकू से शरीर के कई जगह पर काट दिया है। मेरी चाची का सिर फोड दिया। घर पर दो लोग थे। बाकी अन्य शादी रिश्तेदार के शादी में गए हुए थे। निजामुदीन की लड़की मेरे बड़े भाई के साथ भाग गई है। इसी कारण हम लोगों को पीटा गया है। इसके अलावा बार-बार सभी लोग धमकी देते हैं कि पूरे परिवार को गोली मार देंगे और घर जला देंगे। घटना को लेकर बरूराज थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी पुलिस मौके पहुंचकर घटना में हुए घायल लोगों अस्पताल में इलाज के भेज दिया है।घटना को लेकर जानकारी प्राप्त हुआ दोनों में पक्ष में शादी को लेकर विवाद चल रहा है।घायल के आवेदन आधार मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जायेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े