Drishyamindia

बेतिया नगर निगम के 10 सैरातों की बंदोबस्ती:बस स्टैंड के लिए 2.63 करोड़ की बोली से शुरुआत, 8 मार्च को पहली बैठक

बेतिया नगर निगम ने साल 2025-26 के लिए अपने स्वामित्व वाले सैरातों की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया के अनुसार इन सैरातों से निगम को सवा चार करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है। न्यू बस स्टैंड के लिए सबसे अधिक 2,63,62,476 रुपए की सुरक्षित राशि तय की गई है। इसमें भाग लेने के लिए 26,36,248 रुपए की जमानत राशि जमा करनी होगी। मालवाहक वाहनों की पार्किंग शुल्क वसूली के लिए 1,59,65,910 रुपए की सुरक्षित राशि निर्धारित की गई है। बस स्टैंड कैंटीन के लिए 1,61,939 रुपए, सागर पोखरा बोलेरो स्टैंड के लिए 41,577 रुपए और गुलाब बाग के पास बाइक-साइकिल स्टैंड के लिए 38,023 रुपए की न्यूनतम बोली रखी गई है। नगर निगम क्षेत्र के 10 सार्वजनिक शौचालयों की समेकित बंदोबस्ती के लिए 6,20,150 रुपए की सुरक्षित राशि तय की गई है। बंदोबस्ती प्रक्रिया के लिए पहली बैठक 8 मार्च 2025 को नगर निगम कार्यालय में होगी। यदि उस दिन प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो 11 और 20 मार्च को भी बैठकें आयोजित की जाएंगी। नजरबाग पार्क और विज्ञापन होर्डिंग सहित अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए निविदा जल्द जारी की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े