Drishyamindia

भागलपुर में घटिया कंबल को ही ले गए पार्षद:पार्षदाें के बदले सुर, कहा- इसे नहीं लेते ताे अब अगले साल ही मिलने की उम्मीद थी

Advertisement

जिस कंबल काे कड़ाके की ठंड में पार्षदाें ने घटिया बताया था। अब उसे ही अच्छा बताकर नगर निगम से अपने घर ले गए। दर्जन भर पार्षदाें ने गुरुवार काे नगर निगम कार्यालय से 100-100 कंबल उठा लिया है। अब पार्षदाें के सुर बदल गए हैं और कहा है कि अच्छा कंबल मिला है। जबकि इससे पहले यही पार्षद खूब हल्ला-हंगामा कर रहे थे कि घटिया कंबल है। इसे जनता काे देकर अपनी बदनामी नहीं करवानी है। धरना-प्रदर्शन तक की धमकी दी थी, लेकिन नगर निगम कार्यालय से आए काॅल के बाद इन पार्षदाें ने कंबल उठा लिया और अब उसे ही बेहतर बता रहे हैं। ऐसे में अब पार्षद संघ और स्थायी समिति सदस्य इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विराेध करनेवाले पार्षद निगम प्रशासन के पक्ष में उसी घटिया कंबल काे अच्छा बताने लगे हैं। पार्षदाें काे वशिष्ठ नारायण चाैधरी ने कंबल दिया। अब इस मामले पर उप नगर आयुक्त आमिर सुहैल के पास जबाव नहीं मिल रहा ताे निगम के PRO विनय कुमार यादव ने कहा कि हम ताे छुट्टी पर हैं। पहले खराब बताने के सवाल पर गाेलमाेल जबाव वार्ड आठ के पार्षद जाबिर अंसारी ने बताया कि 20 दिन पहले डिप्टी नगर आयुक्त आमिर सुहैल ने कहा था कि सात दिन के अंदर दूसरा कंबल आ जाएगा। लेकिन पुराना कंबल एजेंसी ने नहीं उठाया, इसका मतलब है कि कंबल वापस नहीं जाएगा। ऐसे में जब कंबल वापस जाएगा ही नहीं ताे नया कंबल अगले साल ही मिल सकता था। इसलिए हमलाेगाें ने उसी कंबल काे उठा लिया। वैसे कंबल अच्छा ही है। लेकिन पहले इसे खराब क्याें बताया था, इसका वह गाेलमाेल जबाव देने लगे। जबकि स्थायी समिति सदस्य सह वार्ड 41 के पार्षद संध्या गुप्ता ने बताया कि हमे निगम के ओएस माे. रेहान अहमद ने बुधवार काे काॅल किया था। गुरुवार काे भी एक कर्मचारी ने कंबल लेने बुलाया था। हम निगम दूसरे काम से गए थे ताे कंबल भी उठवा लिए। वहीं, स्थायी समिति सदस्य सह वार्ड 21 के पार्षद संजय सिन्हा ने बताया कि विराेध करनेवालाें ने किस आधार पर निगम से कंबल उठाया, यह ताे वही बता सकते हैं। लेकिन नगर निगम का पूरा सिस्टम ही भ्रष्ट है, पार्षद काे पार्षद से ही लड़ाकर अपनी गाेटी यहां के कर्मचारियाें ने सेट कर लिया है। स्थायी समिति सदस्य सह वार्ड 13 के पार्षद रंजीत मंडल ने बताया कि हमे भी काॅल आया था, यह ताे जनता के साथ मजाक है। हमने कंबल नहीं लिया है, आठ फरवरी काे स्थायी समिति की बैठक में इस मुद्दे काे उठाएंगे। वार्ड नं 02, 04, 05, 06, 08, 12, 28, 31, 39, 40, 41, 42 के पार्षदों ने कंबल लिया है। जनता के साथ धाेखा पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान ने बताया कि गुरुवार काे दिन में 11.30 बजे हमे निगम से एक कर्मचारी ने कंबल लेने काे काॅल किया था। हमने कहा कि अच्छा कंबल लेना है ताे घटिया वाला क्याें लें। यह ताे जनता के साथ धाेखाधड़ी की बात है। अब किस दबाव में पार्षदाें ने घटिया कंबल काे ही अच्छा बताकर लिया है, यह ताे वही जाने, लेकिन हमलाेग कंबल नहीं लेंगे। डिप्टी मेयर सलाहउद्दीन अहसन ने बताया कि हमने और मेयर ने जब लिखकर दे दिया कि घटिया कंबल काे बदलकर दें ताे किस आधार पर निगम ने बंटवाया। अब स्थायी समिति की बैठक में इस मुद्दे काे उठाएंगे।मेयर बसुंधरलाल ने बताया कि पार्षदाें की मांग पर हमने कंबल वापस करने का आदेश दिया था। अब कैसे कंबल लिया गया, इसकी जानकारी लेकर ही बता पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े