Drishyamindia

भोजपुर में हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार:बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी, दो अलग–अलग क्षेत्रों में पुलिस ने की कार्रवाई

Advertisement

भोजपुर पुलिस ने अगल-अलग जगहों पर छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसपी राज ने दी। इसे लेकर दो-अलग-अलग प्राथमिकी की गई है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना पुलिस ने धोबड़ी गांव में छापेमारी की तथा एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस एवं एक खोखा केे साथ शिवदर्शन यादव को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपित धोबड़ी गांव का ही निवासी है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि लड़ाई -झगड़े दौरान हथियार निकालकर डरता है।इसी के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने छापेमारी कर धर दबोचा। घर के गोदरेज से हथियार बरामद किया गया। इसी तरह तरह कोईलवर थाना पुलिस ने दुरजनचक गांव से देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ आदर्श कुमार को धर दबोचा। दोनों के पूर्व के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पु्लिस अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर लगातार अभियान चला रही है। छापेमारी अभियान में पकड़े गए 21 बदमाश एसपी राज के आदेश पर कांड में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी एवं शराब बरामदगी को लेकर चलाए गए छापेमारी अभियान में 21 पकड़े गए। इसमें हत्या में पांच, दुष्कर्म में एक, आर्म्स एक्ट में तीन, हत्या के प्रयास में दो, वारंट में दो एवं अन्य कांड में दो पुलिस के हत्थे चढ़ है। अभियान के दौरान दो शरा भट्ठियों को तोडा़ गया। 103 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। शराब में छह लोग पकड़े गए है। अभियान के दौरान सात वारंट एवं चार कुर्की का निष्पादन किया गया। अजीमाबाद थाना पुलिस ने डायन अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट में बड़गांव गांव से एक आरोपित धीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साल 2024 में घटित मामले में तलाश थी। महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म से जुड़े मामले मेें एक आरोपित को जेल भेज दिया। वर्ष 2021 से जुड़े मामले में तलाश थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े