गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात JDU प्रखंड महासचिव और उप मुखिया महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक चुड़ीहारा गांव के निवासी थे। बदमाशों ने महेश को श्राद्धकर्म के भोज पर बुलाया था और घर लौटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में 7 घंटे के अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि महेश के साथ उनका पुराना विवाद था। बुधवार रात गुस्से में आकर उन्होंने मर्डर कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। मामले की आगे की जांच जारी है। पकड़े गए आरोपियों में कामता मिश्रा, सुधीर मिश्रा और रणधीर मिश्रा शामिल हैं। तीनों आरोपी चुड़ीहारा गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि मुख्य आरोपी चंचल मिश्रा अब भी फरार है। चंचल के पिता के श्राद्धकर्म के भोज में महेश मिश्रा गए थे। FSL और तकनीकी टीम भी जांच में जुटी गांव में घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित किया। इस मामले में SSP आनंद कुमार ने देर रात ही DSP रवि प्रकाश सिंह (विधि-व्यवस्था) को जांच का जिम्मा सौंप दिया था। उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। FSL और तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बदमाशों ने 4 से 6 गोली मारी घटना के प्रत्यक्षदर्शी राकेश मिश्रा ने बताया कि महेश मिश्रा के साथ वह भी भोज कर घर लौट रहे थे। रास्ते मे घात लगाए अपराधियों ने मारो-मारो की बात कही तो हमलोग भागने लगे। हम खेत के रास्ते भागने लगे और महेश सड़क के रास्ते भागने लगे। अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और 4 से 6 गोली मार दी। महेश मौके पर ही गिर गए। 6 की संख्या में मौजूद अपराधी मौके से भाग गए। सभी अपराधी हथियार लिए थे।
![](https://drishyamindia.com/wp-content/uploads/2025/02/comp-31_1738831356-vfDw1F-300x225.gif)