Drishyamindia

मखाना की खेत में दिखे मंत्री शिवराज सिंह चौहान:बिहार उपमुख़्यमंत्री के साथ लगाए पौधे, लोगों ने भारत माता की जय के लगाए नारे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दरभंगा में किसानों के साथ मखाना की खेत में नजर आए। इस दौरान उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी मौजूद हैं। जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी मखाना का पौधा लगा रहे हैं। इस दौरान दोनों नेता कुर्ता-धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार को दरभंगा स्थित राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र पर प्रस्तावित कार्यक्रम सह किसान सेमिनार की कृषि विभाग एवं मखाना अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। सांसद डॉ ठाकुर ने अधिकारियों से कहा कि केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड की घोषणा के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान तथा उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी जी का पहला कार्यक्रम अनुसंधान केंद्र पर होने जा रहा है इसलिए इसकी सफलता की गूंज देश स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े