Drishyamindia

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:मंदिरों में अलग-अलग लाइन, डीजे पर बैन; पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी

सीवान में महाशिवरात्रि को लेकर नगर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। थाना अध्यक्ष राजू कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कई अहम फैसले किए गए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंदिरों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर प्रबंधन को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है। त्योहार के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख शिव मंदिरों और शहर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। विशेष रूप से जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। थाना अध्यक्ष ने शहर के सामाजिक और गणमान्य व्यक्तियों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार ने बताया कि उपद्रवी तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने सभी वार्ड और मोहल्ले के प्रतिनिधियों से भीड़ नियंत्रण में सहयोग करने का आग्रह किया है। प्रशासन का पूरा ध्यान त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े