Drishyamindia

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा विकास: पूर्व मंत्री

Advertisement

भास्कर न्यूज | सीवान पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सिसवन ढाला रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए अंशदान की राशि 46 करोड़ 8 लाख रुपए स्वीकृत कर दी गई है। इससे अब ओवरब्रिज निर्माण का आसान हो गया है। पूर्व मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रेल मंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2012 में उनके द्वारा विधानसभा में सवाल उठाया गया था। इसी के बाद रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए राज्य सरकार ने रेल मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा था। रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होने से कई प्रखंडों के लोगों को सहूलियत होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े