Drishyamindia

रामनाथ महतो मार्क्सवादी संत थे, किया संघर्ष : अजय

Advertisement

भास्कर न्यूज | उजियारपुर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उजियारपुर लोकल कमेटी ने का रामनाथ महतो के शहादत सप्ताह के मौके पर कोरबद्धा पतैली पश्चिमी पंचायत में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने की। लोगों ने रामनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि माल्यार्पण अर्पित किया। मौके पर विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने बताया ​िक​ रामनाथ महतो के बारे में जितना भी कहा जाए वह कम होगा। वे एक मार्क्सवादी संत थे। उन्होंने साखमोहन मंदा से लेकर पूरे जिले में किसान, मजदूर, नौजवान ,छात्र एवं तमाम मेहनतकश जनता के प्रति संगठन को मजबूत कर पार्टी के संघर्षों को बुलंदी के साथ कीर्तिमान स्थापित किया। राज्य कमेटी सदस्य शाहजफर इमाम ने उनके आदर्श को अपने जीवन में उतार कर संगठन को मजबूत कर लड़ाई तेज करने का आह्वान किया। सभा को जिला मंत्री रामाश्रय महतो, अंचल मंत्री उपेंद्र राय, जिला कमेटी सदस्य दिनेश पासवान, अवधेश कुमार मिश्रा, शांति सिंह, अंचल कमेटी सदस्य रामविलास साहनी, रमाकांत यादव, रामनारायण भगत, मनोज कुमार, जगदीश महतो, संजीव कुमार सुमन, रामप्रवेश चौरसिया आदि लोगों ने संबो​िधत किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े