Drishyamindia

रोहतास में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत:NH-19 पर हादसे में दूसरा घायल; शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों

रोहतास के कोचस प्रखंड के परसथूआ में एक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने मोपेड सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार 40 साल के मुर्तुजा धोबी की मौत हो गई। वह कैमूर के सलथूआ गांव का रहने वाला था। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की रात को हुई। दोनों किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। परसथूआ थाना पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर तुषार कुमार ने मुर्तुजा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, सिर और सीने में गंभीर चोट के कारण वह बेहोश हो गया था। दूसरे घायल का इलाज जारी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े