कटिहार में गला घोटकर महिला की हत्या कर दी। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के नरैहिया गांव की है। मृतका की पहचान गुलाबचंद मंडल की पत्नी माधुरी देवी(50) के रूप में हुई है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। शुक्रवार की रात माधुरी के पति पूर्णिया में एक बारात में गए थे। बड़ा बेटा विकास मंडल अपनी साली को परीक्षा दिलाने पूर्णिया गया था। छोटा बेटा मुन्ना प्रयागराज कुंभ मेले में था। शनिवार सुबह जब गुलाबचंद घर लौटे, तो कमरे का दरवाजा आधा खुला मिला। अंदर माधुरी देवी की लाश पड़ी थी। महिला का प्रेम प्रसंग में हत्या घटनास्थल से टूटा हुआ मंगलसूत्र, चूडियां और कान की बालियां मिली हैं। एक पुरुषों का ब्रेसलेट भी बरामद हुआ है। पुलिस को तीन मोबाइल फोन मिले हैं। जबकि मृतका सिर्फ एक मोबाइल इस्तेमाल करती थीं। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। गांव के चंदन यादव से मृतका का संबंध था। पांच महीने पहले इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रेमी ने जान से मारने की दी थी धमकी मृतका के पति ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पंचायत के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। परिजनों का कहना है कि चंदन यादव ने माधुरी देवी को जान से मारने की धमकी दी थी। पोठिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
