Drishyamindia

सीएसपी लूटने के बाद पूर्व मुखिया को मारी गोली:बदमाशों को पकड़ने के लिए निकले थे, एक लाख रुपए लेकर भाग गए 3 अपराधी

Advertisement

समस्तीपुर में पूर्व मुखिया को अपराधियों ने गोली मार दी है। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश सीएसपी लूट कर भाग रहे थे। पूर्व मुखिया ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घायल की पहचान देबू राय के रूप में हुई है जो अपने दरवाजे पास सड़क किनारे टहल रहे थे। लूटपाट का शोर होने पर देबू ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की थी। देबू को जांघ में बुलेट लगी है। बताया जा रहा कि अपराधी सीएसपी से 1 लाख रुपए लूटे हैं। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुसैया गांव की है। जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी जख्मी पूर्व मुखिया ने कहा कि हमारे घर से पहले सीएसपी संचालित होता है। सीएसपी संचालक कौशल के मामा ने फोन कर कहा कि अपराधी लूट के बाद आपके घर की ओर भागे हैं। अपराधियों को पकड़ने के लिए बाइक से आगे बढ़े। तभी तीन अपराधी आ रहे थे, उन्होंने गोली चला दी। जब तक लोगों की भीड़ जुटती, लोग फरार हो चुके थे। सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसैया गांव में एक सीएसपी संचालित होता है। जहां तीन नकाबपोश अपराधियों लूट के बाद भागने के दौरान पूर्व मुखिया को गोली मारी है। पूर्व मुखिया अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान फायरिंग की गई। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े