भास्कर न्यूज| मधुबनी स्वतंत्रता सेनानी बिजली देवी का शुक्रवार सुबह 8 बजे निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि हुई। उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रफुल्ल चंद्र झा ने मुखाग्नि दी। बिजली देवी के पति स्वर्गीय भोगेंद्र झा 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रखर योद्धा थे। बिजली देवी भी स्वतंत्रता सेनानी थीं। वह मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के पचाढ़ी गांव की निवासी थीं। धर्मपरायण और समाजसेवा में सक्रिय रहीं। दान-पुण्य उनके जीवन का अहम हिस्सा था। उन्होंने पूरे भारत का भ्रमण किया। देश के सभी ज्योतिर्लिंग, कई शक्तिपीठ और चारों धाम की यात्रा की। कई महायज्ञों के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। गुप्त नवरात्रि की दशमी तिथि पर उन्होंने इस लोक को त्याग दिया। उनकी अंत्येष्टि में सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने श्रद्धांजलि दी और पंचतत्व में विलीन करने में सहभागी बने।
![](https://drishyamindia.com/wp-content/uploads/2025/02/app_173893360467a6056473797_1000209708-vco7wj-300x300.jpeg)