Drishyamindia

हनुमान चालीसा पाठ के दौरान सांप्रदायिक हिंसा:जमुई में दूसरे समुदाय के लोगों ने किया पथराव, उप मुख्य पार्षद सहित कई लोग घायल

जमुई में रविवार को हिंदू स्वाभिमान संगठन की ओर से आयोजित हनुमान चालीसा पाठ के दौरान दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पथराव कर दिया। इस हमले में नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद नीतीश कुमार और संगठन की महिला संयोजिका खुशबू पांडेय सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान झाझा थाने की पुलिस मौके पर मौजूद थी। इसके बाद भी स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका। सभी लोगों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। हमलावरों ने ना केवल पथराव किया, बल्कि उपमुख्य पार्षद की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान महिला संयोजिका खुशबू कुमारी को कुछ समय के लिए बंधक भी बना लिया गया था। बलियाडीह गांव पुलिस छावनी में तब्दील कार्यक्रम के लिए झाझा थाने के अवर निरीक्षक नंदन राय को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई थी। गंभीर रूप से घायल उपमुख्य पार्षद को उनके सहयोगियों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन सैकड़ों की संख्या में असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी मदन कुमार आनंद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है। जबकि पुलिस लाइन से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी बुलाया गया है। पूरे बलियाडीह गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी मदन कुमार आनंद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े